Rahul Gandhi protest: राहुल गांधी के थाने के बाहर धरने को लेकर स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच पहले से चल रही थी, ऐसे में राहुल गांधी के प्रदर्शन को राजनीतिक फायदे की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है।
स्मृति ईरानी के राहुल गांधी से तीखे सवाल
स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बार-बार बुलाया और उनके हर सवाल का जवाब देने की बात कही थी। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने कभी पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर हमला करने वालों के खिलाफ जांच की मांग की है। साथ ही, सेना का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भी उन्होंने राहुल से सवाल किया।
राहुल के धरने के बाद दर्ज हुई FIR
बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की, जबकि पुलिस पहले से इसकी जांच कर रही थी। दरअसल, 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान घायल हुए साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। राहुल की मांग थी कि साहिल की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाए। कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज कर ली।

