Strait of Hormuz News: ईरान ने अमेरिका के सामने अपनी शर्तें रखकर होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर रुख और सख्त कर दिया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बग़र ज़ोलग़ाद्र के मुताबिक, अमेरिका जब तक छह मांगें पूरी नहीं करता, तब तक होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा। उनके इस बयान से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
ईरान की छह मांगों में उस पर लगे प्रतिबंधों में ढील, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी तत्काल हटाना शामिल है। इसके अलावा तेहरान ने अपने खिलाफ धमकियां रोकने और जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग भी रखी है। विश्लेषकों के मुताबिक, ज़ोलग़ाद्र ने काफी हद तक ईरान की पुरानी मांगों को ही दोहराया है। हालांकि, होर्मुज़ स्ट्रेट को इन शर्तों से जोड़ना साफ संकेत देता है कि अमेरिका के साथ बातचीत में तेहरान इस अहम समुद्री मार्ग को लेकर अपने रुख में कोई नरमी दिखाने के मूड में नहीं है।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को लेकर हुई हालिया बातचीत को दोनों देशों ने सकारात्मक और रचनात्मक बताया है। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने साफ किया कि बातचीत अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद समझौते का मतलब होर्मुज़ का तुरंत खुलना नहीं है अराग़ची के मुताबिक, इस जलमार्ग को दोबारा खोलने का फैसला अन्य शर्तों पर निर्भर करेगा। उनका बयान ऐसे वक्त आया है, जब ईरान ने अमेरिका के सामने छह मांगें रखी हैं और होर्मुज़ को लेकर अपना सख्त रुख कायम रखा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…