Delhi Swine Flu: दिल्ली में फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक 2,602 फ्लू केस सामने आए हैं, जिनमें H1N1 के 1,777 मामले शामिल हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 35 अस्पतालों को निगरानी में रखा है।
फ्लू के लक्षण दिखें तो बरतें सावधानी
दिल्ली सरकार ने फ्लू और सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सरकार ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा है। बुखार, खांसी, गले में दर्द, शरीर में दर्द, सिरदर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें और डॉक्टर से सलाह लेकर जांच व उचित इलाज कराएं।
फ्लू से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
फ्लू से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यानएडवाइजरी में लोगों से फ्लू और सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है। खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकने और साबुन-पानी से हाथ साफ करने की सलाह दी गई है। साथ ही, बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बार-बार आंख, नाक और मुंह को छूने से बचने और सार्वजनिक जगहों पर न थूकने को कहा गया है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी गई है।

