मनोरंजन

‘नायक नहीं… खलनायक हूं मैं’ 33 साल बाद फिर खलनायक बने संजय दत्त, हुआ धमाकेदार कमबैक

Khalnayak Returns: 33 साल बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपने सबसे चर्चित और खतरनाक किरदार में लौट आए हैं। 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ की यादें आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा हैं, और अब इसका नया अध्याय ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर मची हलचल

फिल्म के फर्स्ट लुक और टीजर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। वीडियो की शुरुआत ही डर और हिंसा के माहौल से होती है, जहां हर तरफ आग, खून और बर्बादी दिखाई देती है। इसी माहौल में संजय दत्त का इंटेंस अवतार सामने आता है लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और चेहरे पर खून के निशान के साथ उनका खौफनाक लुक दर्शकों को झकझोर देता है।

कैसा है टीजर?

टीजर में एक घायल शख्स के सामने बैठकर संजय दत्त सिगार जलाते हैं और अपने अंदाज़ में कहते हैं “नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।” यह डायलॉग आते ही स्क्रीन पर उनका स्वैग और खतरनाक अंदाज़ छा जाता है। संजय दत्त ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं, वे दोबारा शुरू होती हैं। फिलहाल फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।

33 साल बाद भी मिलेगा वही प्यार?

1993 की ‘खलनायक’ को सुभाष घई ने बनाया था, जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे कलाकार शामिल थे। यह फिल्म अपने समय की बड़ी हिट साबित हुई थी और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। अब 33 साल बाद संजय दत्त का यह धमाकेदार कमबैक फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह और उम्मीदें जगा रहा है।

ये भी पढ़ें: Kalki सीक्वल पर बड़ा अपडेट, कल्कि में प्रभास संग नजर आएंगे ये दो दिग्गज सुपरस्टार; बदल सकता है फिल्म का नाम

Shagun Chaurasia

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago