Breaking

पूरे देश में 7 दिनों तक होगी तेज बारिश, जानें कब और किन जगहों को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम जल्द ही अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं, जिनके असर से अगले सात दिनों तक कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया है कि 14 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय हो सकता है, जिससे कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है। आइये जानते हैं कि किन-किन राज्यों में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत के मौसम ने बदला मिजाज! कहीं ठंडी सुबह तो कहीं बढ़ती गर्मी, पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी

इन पहाड़ी राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 11 मार्च को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा 13 से 17 मार्च के बीच भी कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उधर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 17 मार्च के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मार्च को ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में हो सकती है आंधी के साथ बारिश

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 16 मार्च के बीच मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है, जबकि राजस्थान में 14 और 15 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश और तेज हवाओं का असर रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

आकाशिय बिजली के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इन क्षेत्रों में 11 से 17 मार्च के बीच मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय में 13 से 15 मार्च के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 मार्च के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में 17 मार्च तक बारिश

विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मार्च के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च और पूर्व मध्य प्रदेश में 15 मार्च को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार में 15 और 16 मार्च, झारखंड में 11, 12 और 15 से 17 मार्च तथा ओडिशा में 11, 12 और 15 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश और आंधी का मौसम बन सकता है।

ये भी पढ़ें: मार्च की गर्मी में अचानक कोहरे की चादर! आखिर क्यों धुंध में डूबा दिल्ली-NCR? मौसम विभाग ने बताया वैज्ञानिक कारण

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago