News Featured

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की मौत; कई घायल

fire in Bangkok: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्थित एक पब में देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलस गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आधी रात के बाद मची अफरा-तफरी

बचाव दल के अनुसार, आग लगने की सूचना आधी रात के आसपास मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पब के मुख्य प्रवेश द्वार से तेज लपटें उठती और आसमान में काला धुआं फैलता दिखाई दिया। आग से बचने के लिए लोग जान बचाकर बाहर निकलने का प्रयास करते नजर आए।

प्रधानमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मीडिया से बातचीत में बताया कि हादसे में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

करीब आधे घंटे में आग पर पाया गया काबू

अधिकारियों के मुताबिक, दमकल कर्मियों ने लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में पब का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। टेबल, कुर्सियां और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

थाईलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। वर्ष 2022 में देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के प्रसिद्ध सांतिका नाइटक्लब में नए साल के समारोह के दौरान लगी आग में 66 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस समय प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह इनडोर आतिशबाजी को माना गया था।

ये भी पढ़ेंं: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक किसे मिलेगा बड़ा लाभ, जानें पूरा राशिफल


Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

29 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago