Balochistan: पाकिस्तान से अलग होने का दावा करने वाले बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को अपना 'स्वतंत्रता दिवस' घोषित किया है। 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' की ओर से जारी बयान में दुनिया के देशों से स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की अपील की गई है। इसके बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत भी बलूचिस्तान को अलग देश के तौर पर मान्यता देगा?
बलोच नेता मीर यार बलोच ने लोगों से 11 अगस्त को अपने घरों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर 'आजाद बलोचिस्तान' का झंडा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। बलोच नेता के बयान में आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान की नीतियों का असर सिर्फ बलूचिस्तान तक सीमित नहीं रहा। बयान में कश्मीर, 1948 में बलूचिस्तान में सैन्य कार्रवाई, 1971 के पूर्वी पाकिस्तान संघर्ष, सोवियत-अफगान युद्ध, 1998 के परमाणु परीक्षण और 9/11 के बाद की घटनाओं का भी जिक्र किया गया।
'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' ने कहा कि मौजूदा स्वरूप में पाकिस्तान के रहते क्षेत्र में स्थायी शांति, विकास और समृद्धि संभव नहीं है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने और उसके समर्थन में आगे आने की अपील की।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…