राशिफल

12 जुलाई लव राशिफल : आज दिल की बात न कहें कर्क राशि वाले, इस राशि वाले कर सकते हैं प्यार का इजहार

Rashifal : आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के हिसाब से उलझा हुआ रह सकता है। प्रियजनों से बात कम हो सकती है या कोई जरूरी बातचीत टल सकती है। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। मन कुछ अशांत रह सकता है, इसलिए घर के माहौल को अच्छा बनाए रखें। भावनाओं को बहुत ज्यादा जाहिर न करें, और तो और खुद को थोड़ा समय दें।

मेष
आज का दिन रिश्तों के हिसाब आपके लिए खास रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज आपके जीवन में खुशी और जोश बना रहेगा। अपनों के लिए कुछ अच्छा करने की भावना रहेगी और आपके आपसी मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिश्ते मजबूत और परिवार के लोग भी खुश रहेंगे।

वृष
आज आप अपने रिश्तों को ध्यान और खूबसूरती से रखेंगे। और आपसी मामलों में भी ध्यान देंगे। दोस्तों और रिश्तों में करीबियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में सुधार दिखेगा और रिश्तों में नई ऊर्जा भी आएगी।

मिथुन
आज के दिन आप दिखावे और फालतू बातों से बचें। अपनों के सामने नरमाई दिखाएं। प्रेम में ठहराव रहेगा, लेकिन हर बात सोच-समझकर कहें। अपने रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा, लेकिन आप सही मौके का इंतजार करें। रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलें।

कर्क
आज के गिन आपके प्रेम और दोस्ती के रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी खास से मिलना भी हो सकता है। भावनाओं में गहराई आएगी और लोगों पर भरोसा भी बनेगा। व्यवहार में सीधापन रखें, जिससे आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

सिंह
आज आप अपनी भावनाओं को शांत तरीके से सामने रखे। मन की बातें सोच-समझकर रखे और बातचीत में देरी न करें। अपने आपसी रिश्तों में बैलेंस बनाकर रखें और बेवजह की जल्दबाजी न करें। हर संबंध को आदर के साथ संभालें।

कन्या
आज करीबी लोगों से मुलाकात हो सकती है और जरूरी बातें सामने करने का मौका भी मिलेगा। घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। और तो और आपके रिश्तों में भरोसा और मजबूती बढ़ेगी। दिल से जुड़े रिश्ते और गहरे होंगे।

तुला
आज आपके घर का माहौल थोड़ा नाजुक रह सकता है, इसलिए किसी भी बात को टालने या अनदेखा करने से बचें। अपनों के साथ थोड़ा और समय बिताएं। पारिवारिक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी, लेकिन हर बातचीत में बैलेंस और समझदारी जरूरी है। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग का ही मिलेगा। रिश्तों को संभालकर रखने का दिन है लेकिन सब ठीक रहेगा।

वृश्चिक
आज आपके रिश्तों में गहराई आएगी । परिवार और प्रियजनों को अपनी भावनाएं समझाएंगे जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे। भाईचारे और अपनापन भी बढ़ेगा। छोटी-छोटी बातों में समझदारी बनाए रखें। मदद की भावना रिश्तों में मिठास भर देगी। आपसी संबंधों में नजदीकी महसूस होगी और आपको अपने पार्टनर से जुड़ाव और भरोसा भी बढ़ेगा।

धनु
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपनों का सम्मान और उनके सामने अपनी भावनाएं खुलकर रखेंगे। आपकी दोस्ती का दायरा भी बढ़ेगा। किसी से कोई खूबसूरत तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। आपके आपसी संबंधों में खुशी महसूस होगी। खुद पर भरोसा रखें ।

मकर
आज का दिन रिश्तों में मजबूती और समझदारी लाएगा। अपने खास लोगों की बातों को ध्यान से सुने, जिससे आपके संबंध और गहरे होंगे। परिवार और आपके करीबी लोग आपका पूरा साथ देंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। भरोसे की वजह से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके रिश्तों में खुशी लाएगा। आप अपने साथी या रिश्तेदारों के साथ खुलकर बात करेंगे और समझदारी से संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। पुराने गिले-शिकवे भी दूर हो सकते हैं। अगर कोई जरूरी फैसला लेना है तो समय अच्छा है। और तो और आपके रिश्तों में अपनापन बना रहेगा।

मीन
आज आप अपनों के साथ इमोशनल जुड़ाव भी महसूस करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। प्यार वाले पलों के लिए दिन शुभ है। कहीं बाहर घूमने या साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है ।और तो और कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago