राशिफल

Rashifal 12 august, 2025 : इन राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी खबर, रिश्तों में आएंगी मधुरता

Rashifal 12 august, 2025 : आज का दिन कई राशियों के लिए शुभता और सफलता लेकर आया है ज्योतिष विशेषज्ञों ने ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज का भविष्यफल जारी किया है।

मेष

आय का कोई रुका हुआ जरिया शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक और व्यापारिक कामों में संतुलन बनाए रखने से खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृषभ

आज अचानक किसी प्रिय मित्र से मिलकर आपको खुशी होगी और अच्छी बातचीत भी होगी। अगर जमीन से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो आज उसका सही हल मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है।

मिथुन

दोस्तों से मुलाकात और किसी खास विषय पर बातचीत होने से मन को शांति मिलेगी। नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ समय अकेले में या प्रकृति के साथ बिताने से शांति मिलेगी

कर्क

घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से माहौल खुशियों भरा रहेगा। राजनीतिक संपर्क बनेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। अपने कामों को भी सही तरीके से पूरा कर पाएंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।

सिंह

आज आपका ज्यादातर समय बाहर के कामों में बीतेगा। कोई यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामों को पूरा करेंगे और सफल भी होंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान देंगे।

कन्या

घर की मरम्मत या सुधार से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी। खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को अपनी मेहनत के हिसाब से किसी काम में बहुत अच्छी उपलब्धि मिलने वाली है, जो उनके करियर के लिए बहुत अच्छी रहेगी।

तुला

कुछ समय से आप जिन कामों की कोशिश कर रहे थे, आज उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। जल्दी ही आपको अपनी मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। भाग्य आपके साथ है। विद्यार्थियों की किसी विषय से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक

दिन ज्ञानवर्धक और अच्छी किताबें पढ़ने में बीतेगा। नई-नई जानकारियां हासिल करने में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करना आपको आत्मिक शांति देगा। आप अपने जीवन की हर परीक्षा में खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

धनु

किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। खरीदारी आदि में भी अच्छा समय बीतेगा।

मकर

ग्रहों की स्थिति अच्छी है। कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा और आप अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के सहारे कई जरूरी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म के कामों में भी रुचि बनी रहेगी।

कुंभ

किसी अच्छी घटना से दिन की शुरुआत होगी। आप ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। रहन-सहन को और अच्छा बनाने के लिए कुछ फैसले लेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने से मानसिक शांति मिलेगी।

मीन

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। कोई भी यात्रा बहुत ही सुखद और फायदेमंद रहेगी। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी खूब मन लगेगा। अपने पारिवारिक और सामाजिक, सभी जिम्मेदारियों को भी आप अच्छी तरह से निभा पाएंगे।

ये भी पढ़े : Bahula Chaturthi 2025: शुभ मुहूर्त में करें ये प्रभावशाली उपाय, मिलेगी आर्थिक स्थिरता

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago