उत्तर प्रदेश

Road Accident : बाइक पर पत्नी, बहन, भाभी, भांजी और बेटे के साथ निकला… लौटा सिर्फ अकेला

Road Accident : उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब 30 वर्षीय विजय वर्मा अपनी बाइक पर पत्नी, बहन, भाभी, भांजी और 1 साल के मासूम बेटे के साथ सफर कर रहे थे। हंसी-ठिठोली का माहौल था। किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर में यह हंसी हमेशा के लिए थम जाएगी।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक तेज रफ्तार में थी और उस पर छह लोग सवार थे, जिससे कंट्रोल रखना मुश्किल हो गया। गिरने के बाद टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विजय वर्मा अभी भी गंभीर हालत में है।

खुशियां बदली मातम में

मंगलपुरवा गांव में रहने वाले 30 साल के विजय कुमार वर्मा अपनी बाइक पर पत्नी सुनीता देवी, बहन, भाभी,9 साल की भांजी और 1 साल का बेटे साथ निकले थे। परिवार में हंसी का माहौल था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि कुछ ही देर में हंसी हमेशा के लिए थम जाएगी। जब बाइक श्रावस्ती जिले के टक्कर नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के रहमतु गांव मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रेक्टर से जोरदार टक्कर हुई जिसमे बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइकपर सवार लोग सड़क पर गिर गए और वहीं 4 लोगो की मौत हो गई, 2 लोगो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मृतकों की पहचान

पुत्र भगोले, निवासी मंगलपुरवा, बहराइच, मंगलवती (40 वर्ष), पत्नी लक्ष्मण, नीतू (30 वर्ष), पत्नी पवन वर्मा, ज्ञानवती (9 वर्ष), पुत्री पवन वर्मा, 1 वर्षीय पुत्र विजय वर्मा।

ये भी पढ़े : उत्तराखंड-हिमाचल में मूसलधार बारिश से हाहाकार, भागीरथी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, हर्षिल बाजार खाली

पुलिस का बयान और गम का माहौल

पुलिस का कहना है कि बाइक पर जरूरत से ज्यादा लोगों का सवार होना और तेज रफ्तार, इस हादसे की बड़ी वजह है। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन चार लोगों की जान बचाई नहीं जा सकी। इस घटना से पूरा गांव और परिवार सदमे में है। लोग इस दुर्घटना को लेकर दुःख और अफसोस जता रहे हैं। एक ही पल में परिवार का लगभग सब कुछ खत्म हो गया, जिससे माहौल बेहद शोकपूर्ण है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago