लाइफस्टाइल

15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड: बढ़ी ट्रैवल डिमांड, ऑफबीट डेस्टिनेशन बने सुकून की रहा

15 August Long Weekend: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) इस साल शुक्रवार को पड़ रहा है, जिसका मतलब है कि लोगों को शुक्रवार, शनिवार और रविवार मिलाकर तीन दिनों का लंबा वीकेंड मिल रहा है। इस सुनहरे मौके को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग ट्रैवल प्लान बना चुके हैं। गोवा, शिमला, मनाली, मसूरी और उदयपुर जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहले ही ‘हाउसफुल’ हो चुके हैं। होटल्स की बुकिंग फुल है, ट्रेनों और फ्लाइट्स में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का सोच रहे हैं लेकिन भीड़ से दूर, शांत और सुकूनभरी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ ऐसे ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जहां अभी भी आराम से ट्रैवल किया जा सकता है।

  • कनाताल (उत्तराखंड)– मसूरी से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित यह शांत पहाड़ी गांव प्राकृतिक सुंदरता और शांति से भरपूर है। यहां भीड़-भाड़ नहीं होती, और यह फैमिली या कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट जगह है।
  • भीमताल (उत्तराखंड)– नैनीताल से कम भीड़ वाला यह झीलों का शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां बोटिंग, कैम्पिंग और ट्रैकिंग का भी लुत्फ लिया जा सकता है।
  • पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)– मध्य भारत का इकलौता हिल स्टेशन, जो अब भीड़ से बचा हुआ है। हरियाली, झरने और गुफाएं इसे खास बनाते हैं। ट्रैकिंग लवर्स के लिए भी यह जगह बेहतरीन है।
  • अमृतसर (पंजाब)– अमृतसर में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं. स्वर्ण मंदिर का शांत वातावरण मन को सुकून देता है, वहीं जलियांवाला बाग आजादी के संघर्ष की याद दिलाता है।
  • गोकर्ण (कर्नाटक)– यदि आप गोवा की भीड़ से बचना चाहते हैं लेकिन बीचेस का मजा लेना चाहते हैं, तो गोकर्ण परफेक्ट चॉइस है। यहां के बीच शांत हैं और वहां की संस्कृति भी काफी दिलचस्प है।

ये भी पढ़े: Raksha Bandhan 2025: राखी में तीन गांठों की परंपरा क्या है, जानिए क्या हैं पवित्र मतलब?

ट्रैवलर्स के लिए सलाह

  • किसी भी जगह जाने से पहले ऑनलाइन होटल बुकिंग जरूर चेक करें।
  • ऑफबीट डेस्टिनेशन की ओर रुख करें ताकि ट्रैफिक और भीड़ दोनों से बचा जा सके।
  • मानसून सीजन को देखते हुए रेनकोट और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
  • स्थानीय गाइडलाइंस और मौसम की जानकारी जरूर लें।
Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

9 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

13 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

40 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

46 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago