नोएडा

अब नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी रफ्तार! एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान

Yamuna Expressway : नोएडा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ने के लिए यमुना पुश्ता पर एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद हजारों लोगों का सफर आसान और सुगम हो जाएगा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस विषय पर हाल ही में मुलाकात कर परियोजना की प्रगति और अड़चनों पर चर्चा की। कई दिनों से इसको लेकर बातचीत चल रही थी। इस परियोजना के अमल में लाने के बाद वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस बाधा से विभाग की परेशानी बढ़ी

इस महत्वाकांक्षी योजना की राह में सबसे बड़ी बाधा सिंचाई विभाग से मिलने वाली एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) बनी हुई है। इस एनओसी के बिना निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सकता। डॉ. महेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस दिशा में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द एनओसी जारी करवाएं ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। सांसद का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होते ही ट्रैफिक का भार कई गुना बढ़ जाएगा और यदि यह एलिवेटेड रोड समय पर नहीं बना तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गंभीर जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधा और तेज़ संपर्क

गौरतलब है कि यह मुद्दा सांसद पहले भी एक महीने पहले केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठा चुके हैं। अब दोबारा मुलाकात कर उन्होंने प्रस्ताव सौंपते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। नोएडा प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है और तीन महीने पहले यूपीडा (यूपीIDA) के माध्यम से इसके निर्माण की योजना को हरी झंडी दिखाई गई थी।

प्राधिकरण के सीईओ ने भी सिंचाई विभाग से एनओसी मिलने में आ रही देरी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से भेंट की है। अधिकारियों का मानना है कि जैसे ही एनओसी मिलती है, एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। इस सड़क के बनने से नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधा और तेज़ संपर्क स्थापित होगा, जिससे आवागमन में लगने वाला समय कम होगा और यातायात का दबाव भी घटेगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

8 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago