dog
Noida Dog Shelter : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लावारिस और खूंखार कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे लोगों में दहशत है। इसी समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब प्राधिकरणों ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गौतमबुद्धनगर जिले में पांच डॉग शेल्टर होम बनाए जाएंगे, जिनमें से दो नोएडा और तीन ग्रेटर नोएडा में होंगे। साथ ही, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक और नसबंदी व टीकाकरण केंद्र भी खोलेगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर निविदा जारी कर दी गई है।
पिछले सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के शहरी क्षेत्र में लगभग 20 हजार और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर करीब 50 हजार लावारिस कुत्ते हैं। वहीं, नोएडा में शहरी क्षेत्रों में करीब 40 हजार और देहात क्षेत्रों में 60 हजार तक कुत्तों की संख्या बताई जाती है। इतनी बड़ी संख्या के कारण लोगों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खिलाने पर भी रोक लगा दी है। अब कोई भी पशुप्रेमी सोसाइटी के गेट, सीढ़ियों, पार्क या खेल के मैदान में लावारिस कुत्तों को खाना नहीं खिला सकेगा। इसके लिए RWA और AOA से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें सोसाइटी में मौजूद लावारिस कुत्तों की संख्या और खाना खिलाने के लिए चिह्नित जगह का ब्योरा देना होगा।
नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों से लगातार कुत्तों के काटने की शिकायतें आ रही हैं, वहां टीमें भेजकर खूंखार कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में रखा जाएगा। इन कुत्तों को 15 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा और उनके आक्रामक व्यवहार को शांत करने की कोशिश की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक स्वास्थ्य आरके भारती ने कहा कि तीन शेल्टर होम बनाने की तैयारी चल रही है और जल्द ही काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अब नसबंदी और टीकाकरण केंद्र की संख्या बढ़ाकर दो की जाएगी। इसके लिए जगह तलाशने का काम भी जारी है। प्राधिकरण का मानना है कि इन कदमों से लावारिस कुत्तों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण किया जा सकेगा और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड : मासूम बेटे के सामने जलाई गई मां, पति गिरफ्तार -तीन आरोपी फरार
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…