चुनाव

हम जनता के हनुमान हैं…तेजस्वी यादव के चिराग पासवान को शादी की सलाह का राहुल गांधी ने किया मजाकिया समर्थन

Tejashwi Yadav on Chirag Paswan : बिहार के अररिया में रविवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ हल्के-फुल्के अंदाज में भी बयानबाज़ी देखने को मिली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव की टिप्पणी ने सभी का ध्यान खींचा।

तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि चिराग पासवान कोई मुद्दा नहीं हैं न ही जनता उन्हें पूछ रही है। वह एक व्यक्ति विशेष के हनुमान बन गए हैं। हम चाहते हैं कि जनता के असली मुद्दों पर चर्चा हो, न कि इधर-उधर की बातों पर।

राहुल गांधी ने किया मजाकिया समर्थन

हालांकि,तीखी राजनीतिक टिप्पणी के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को एक व्यक्तिगत सलाह भी दे डाली। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चिराग हमारे बड़े भाई हैं,अब उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। तेजस्वी की इस बात पर राहुल गांधी ने भी हंसी में शामिल होते हुए जवाब दिया कि ये बात मुझ पर भी लागू होती है। राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस विषय में पिता जी यानी लालू प्रसाद यादव से बात चल रही है। इस टिप्पणी के बाद वहां मौजूद नेता और पत्रकार ठहाकों में शामिल हो गए।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल

राजनीतिक हल्के पलों के बीच तेजस्वी यादव ने गंभीर मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोटों की गणना से लेकर शिकायतों की कार्रवाई तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव है। ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भाजपा के नियंत्रण में है। तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए बीजेपी संसद में कानून लेकर आई है,ताकि उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई संभव न हो सके।

ये भी पढ़ें  : बिहार में कौन होगा विपक्ष का CM उम्मीदवार…? इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में पर राहुल गांधी के चुप्पी का क्या है मतलब

मतदाता अधिकार यात्रा में सक्रिय हैं महागठबंधन के नेता

इस दौरान राहुल गांधी मतदाता अधिकार यात्रा के तहत बिहार दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य चुनावी सुधारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस अभियान में तेजस्वी यादव सहित अन्य महागठबंधन के नेता भी राहुल गांधी के साथ सक्रिय रूप से शामिल हो रहे हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

25 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

44 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago