चुनाव

जेडीयू दफ्तर के बाहर निशांत कुमार को लेकर लगे पोस्टर, बिहार चुनाव से पहले फिर बढ़ी राजनीतिक एंट्री की अटकलें

Bihar Chunav : बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाएं अचानक तेज हो गई हैं. सोमवार को पटना स्थित जेडीयू दफ्तर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया, जिसमें निशांत कुमार को पार्टी और राज्य के भविष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया.

राजनीतिक एंट्री की अटकलें

दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा था कि ईमानदारी और जनसेवा की नई पीढ़ी. जनसेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी, विकास पुरुष का बेटा, बिहार का भविष्य-निशांत कुमार. जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार जी की कार्यशैली के वारिस-निशांत कुमार.

समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन ?

यह पोस्टर देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं,क्या यह जेडीयू के कार्यकर्ताओं द्वारा नीतीश कुमार के बेटे को उनके उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश है या फिर यह सिर्फ कुछ समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन है?

ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव के आरोपों को किया खारिज, जानें सपा प्रमुख ने क्या लगाए थे आरोप

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गहरी पकड़ रही है, और यह पहली बार है जब उनके बेटे निशांत कुमार को इस तरह सार्वजनिक रूप से पार्टी के भविष्य के रूप में पेश किया गया है. हालांकि, जेडीयू की तरफ से इस पोस्टर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

निशांत कुमार के राजनीति को लेकर क्या है पार्टी का रुख

इस घटनाक्रम ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के संदर्भ में राजनीतिक समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है, और राज्य के राजनीतिक प्रक्षेत्र में एक नई दिशा की ओर इशारा किया है. अब यह देखना होगा कि जेडीयू इस मसले पर अपनी स्थिति क्या स्पष्ट करता है और निशांत कुमार के भविष्य की राजनीति को लेकर पार्टी का क्या रुख रहेगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

6 minutes ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

43 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

1 hour ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

2 hours ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

2 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

3 hours ago