PM Modi grand road show in Ahmedabad inaugurated development projects worth Rs 5,400 crore
PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया,जिसमें भारी संख्या में समर्थकों और नागरिकों ने भाग लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण किया.इन परियोजनाओं की कुल लागत 5,400 करोड़ रुपये है और वे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च की गईं.
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए देशभर में हाल ही में आई आपदाओं और मूसलधार बारिश का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि देश में बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं से उत्पन्न विनाश को देखकर मन व्यथित होता है. मैं सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों में जुटी हुई हैं.अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए कहा कि गुजरात की यह भूमि दो महान मोहनों की भूमि है. एक तो सुदर्शन चक्रधारी मोहन श्री कृष्ण हैं और दूसरे चरखाधारी मोहन महात्मा गांधी हैं.उन्होंने कहा कि इन दोनों महान हस्तियों के आदर्शों पर चलते हुए भारत आज वैश्विक मंच पर सशक्त हो रहा है.
प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए भारतीय सेना की साहसिकता और वीरता की सराहना की. उन्होंने कहा कि हम आतंकवादियों और उनके आकाओं को कभी नहीं छोड़ेंगे, चाहे वे कहीं भी छिपे हों. पहलगाम पर किए गए हमले का बदला भारत ने पूरी दुनिया के सामने लिया. गांधीजी के स्वदेशी आंदोलन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक सत्ता का लाभ उठाया,लेकिन बापू के स्वदेशी मंत्र को नकारा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासन में भारत विदेशी देशों पर निर्भर रहा,जबकि आज आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर भारत अपनी अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की शांति और सुरक्षा की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में पहले कर्फ्यू और हिंसा की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब अहमदाबाद देश के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक बन चुका है. उन्होंने कहा कि गुजरात ने न केवल शांति और सुरक्षा हासिल की है, बल्कि यह राज्य आज मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी उभर रहा है.
प्रधानमंत्री ने लघु उद्यमियों और किसानों से वादा किया कि उनकी सरकार कभी भी उनके हितों से समझौता नहीं करेगी और संकट के समय में उनका साथ देगी. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के महत्व पर जोर दिया.उन्होंने कहा कि आज का भारत एक समृद्ध राष्ट्र बनने के लिए मजबूत कदम उठा रहा है और यह सब संभव हुआ है किसानों, मछुआरों और उद्यमियों की मेहनत से.
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…