Prashant Kishor promise to the people for Bihar elections pension to the elderly free education to children
Prashant Kishor News : बिहार के चुनावी रणनीतिकार और अब नेता बने प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा के दौरान राज्य की जनता से बड़े वादे किए, जो राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकते हैं. उन्होंने घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी जन सुराज सरकार बनाती है, तो दिसंबर 2025 से बिहार के हर बुजुर्ग को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी,साथ ही बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा का अवसर मिलेगा.
प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हर व्यक्ति को 2000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. यह पेंशन उन बुजुर्गों के लिए होगी,जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास कोई स्थिर आय का स्रोत नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उनका कहना था कि जब तक सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार नहीं होता,तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए सरकार उनकी फीस का भुगतान करेगी.उन्होंने यह वादा किया कि बिहार के गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में शिक्षा प्राप्त होगी,ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके.
युवाओं के लिए भी प्रशांत किशोर ने एक महत्वपूर्ण ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ के बाद, बिहार के 50 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे. ये युवा अब बिहार में ही 10 से 12 हजार रुपये की मजदूरी प्राप्त करेंगे और उन्हें अपने घर-परिवार छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ये भी पढ़ें : अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से पटना का सफर,बिहार में बुलेट ट्रेन का सर्वे कार्य पूरा
प्रशांत किशोर ने जनता से यह भी अपील की कि इस बार चुनाव में वे उन नेताओं को वोट न दें जिन्होंने अब तक जनता के साथ धोखा किया है. उन्होंने कहा कि चाहे वे लालू यादव हों, नीतीश कुमार हों, या नरेंद्र मोदी हों, इस बार नेताओं के चेहरे को देखकर वोट न करें. इस बार आपको अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना है, ताकि बिहार में जनता का राज स्थापित हो सके.
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…
Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…