क्या वसई-विरार बन गया ‘डंपिंग ग्राउंड
Vasai Virar Dead Bodies: मुंबई से सटे वसई-विरार इलाके में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक शव मिलने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। महज 16 दिनों के भीतर 6 लाशों की बरामदगी ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है। हालात ऐसे हैं कि हर नई खबर के साथ डर और सवाल दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
रविवार शाम विरार फाटा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे किनारे कचरे के ढेर से 45 से 50 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मौत दुर्घटना है या फिर सुनियोजित हत्या। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाओं ने इस रहस्य को और गहरा कर दिया है।
इलाके में हाल ही में सामने आए मामलों ने लोगों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है।
21 मार्च, शिरवली (विरार पूर्व): एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। जांच में खुलासा हुआ कि उसके पति ने ही हत्या की थी। आरोपी गिरफ्तार।
23-24 मार्च, नालासोपारा (धानिवबाग): 6 साल की मासूम बच्ची का शव कुएं में मिला। मौत की वजह अब तक साफ नहीं, लोगों में गुस्सा।
26-27 मार्च, पेल्हार फाटा: एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, कारण आर्थिक विवाद बताया गया।
28-29 मार्च, नालासोपारा पश्चिम (डी-मार्ट क्षेत्र): नाले में अज्ञात महिला की लाश मिली, पहचान अब तक नहीं हो पाई।
30-31 मार्च, फूलपाड़ा (विरार): एक और अज्ञात शव मिला, जिसकी जांच अभी जारी है।
लगातार मिल रही लाशों ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना दिया है। लोग अब अपने इलाके की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। खासकर सुनसान जगहों और कचरे के ढेरों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हर मामले की प्रकृति अलग होने के कारण पुलिस के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है कि इन घटनाओं के बीच कोई कड़ी है या नहीं। फिलहाल हर केस को अलग-अलग एंगल से जांचा जा रहा है। वसई-विरार में मिल रही इन रहस्यमयी लाशों ने पूरे इलाके को सस्पेंस और डर के घेरे में डाल दिया है। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है की क्या ये महज संयोग है या किसी बड़े राज का संकेत?
ये भी पढ़ें: 93 के नीचे फिसला डॉलर, रुपया हुआ मजबूत, RBI के सख्त फैसलों ने बदला खेल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…