Ghaziabad News
Ghaziabad News : थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में डीएवी कट पर चेकिंग की जा रही थी। तभी मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति सवार लोहिया पार्क की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी द्वारा टार्च की रोशनी से चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया। तो नही रुके और अपनी मोटर साइकिल को तेजी से BSNL ऑफिस वाली गली की तरफ मोड़कर भागने लगे।
पुलिस वालों को शक बदमाश होने पर भाग रहे व्यक्तियों का पीछा किया गया। मोटर साइकिल पर तेजी से भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम को पीछे आते देख अपनी मोटर साइकिल को और तेजी से भगाया। बारिश का पानी भरे होने के कारण BSNL ऑफिस वाली गली में कूड़े के ढेर के आगे फिसल कर गिर गए। पुलिस पार्टी को पीछे आता देख भाग रहे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया गया।
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया। जिसमें भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर पकड लिया गया।
ये भी पढ़े : हिंडन विहार में चोरों का आतंक, स्क्रैप गोदाम में चोरी, CCTV में कैद वारदात
जिनके कब्जे से 01 पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद हुआ। घायल बदमाश को उपचार हेतु एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. जोगिंदर बली पुत्र ओमप्रकाश पता ग्राम बली तहसील बागपत थाना बागपत उम्र करीब 46 वर्ष।
2. कल्लू उर्फ कृष्ण पुत्र मेहरचन्द पता ग्राम शरीफावाबाद राजपुर पोस्ट फरूखनगर तहशील लोनी थाना टीलामोड कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष।
01 पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…