उत्तर प्रदेश

ग्रेटर गाजियाबाद में बड़ा बदलाव : मुरादनगर के 20 गांव होंगे शामिल, 175 वार्डों की हो रही तैयारी!

Greater Ghaziabad : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गाजियाबाद जिले के विस्तार के लिए शुरू की गई ‘ग्रेटर गाजियाबाद’ योजना तेजी से आकार ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने खोड़ा, लोनी, डासना और मुरादनगर के 20 गांवों को शामिल कर एक नए शहरी क्षेत्र के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत कुल 175 वार्ड बनाए जाने की तैयारी है, जिससे गाजियाबाद नगर निगम का क्षेत्रफल 220 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 300 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा।

पुलिस कमिश्नरेट की तर्ज पर होगी ग्रेटर गाजियाबाद की व्यवस्था

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने ग्रेटर गाजियाबाद के लिए सर्वे और सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया है। खोड़ा नगर पालिका (34 वार्ड), लोनी नगर पालिका परिषद (55 वार्ड), डासना नगर पंचायत (25 वार्ड) और मुरादनगर के 20 चुनिंदा गांवों को शामिल करने की योजना है। इन क्षेत्रों के नक्शों का मिलान हो चुका है। ग्रेटर गाजियाबाद की व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट की तर्ज पर होगी, जिसमें सचिव स्तर का अधिकारी नेतृत्व करेगा। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इस योजना से डासना, लोनी और मुरादनगर जैसे उपशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं का विकास होगा। मेयर सुनीता दयाल ने इस कदम को मुंबई की तर्ज पर विकास का मार्ग बताया, जबकि कुछ स्थानीय नेताओं ने हाउस टैक्स बढ़ने की आशंका जताई।

शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा

मुरादनगर के 20 गांवों के शामिल होने से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे वहां के निवासियों को बेहतर बुनियादी ढांचा मिलेगा। हालांकि, कुछ लोग इसे टैक्स के नए बोझ के रूप में देख रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि नए परिसीमन के आधार पर वार्डों की संख्या 150 से 175 तक हो सकती है, जो जनसंख्या और भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करेगा।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago