Corona Case Update : COVID से देश में 28 मौत, 3,961 एक्टिव केस

New Delhi : देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना जहां कम खतरे वाला माना जा रहे था वहां आपको जानकर हैरानी होगा कि इससे अब तक 28 मौतें हो गई हैं। सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटों में 203 नए मामले सामने आये हैं जिसमें से दो की मौत हो गई है। भारत में एक्टिव मामलों के मामले देखे जाएं तो अभी भी 3,961 केस हैं।

पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले बंगाल में देखे गए हैं। उसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश इसके अलावा कई राज्यों में मामले मिले हैं। इन सभी राज्यों में सरकार ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

एक ही दिन में तीन गुना ज्यादा मामले

कोविड के नए वायरस ने काफी जल्दी अपने पैर पसार दिए हैं। 22 मई को सिर्फ 257 एक्टिव मामलों से बढ़कर 26 मई तक 1,010 हो गए और फिर शनिवार तक तीन गुना से ज़्यादा बढ़कर 3,395 हो गए. बढ़ते मामलों के बावजूद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पैनिक न होने की गुजारिश की है। दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। इलाके में कुल एक्टिव मामलों की तादाद 57 पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले नोएडा में हैं। सभी कोविड मरीज होम आइसोलेशन पर हैं।

बचाव के उपाय (Prevention Methods)

मास्क पहनें: बाहर जाते समय, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर N95 या KN95 मास्क का उपयोग करें
हाथ धोएं: बार-बार साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं
सैनिटाइजर का प्रयोग: 70% अल्कोहल वाला हैंड सैनिटाइजर उपयोग करें
सामाजिक दूरी: अन्य लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें
खांसते या छींकते समय टिश्यू का उपयोग करें या कोहनी से मुंह ढकें
आंख, नाक और मुंह को गंदे हाथों से न छुएं
घर और कार्यक्षेत्र को नियमित रूप से साफ करें
बर्तन और सतहों को डिसइनफेक्ट करते रहें
घर पर रहें: बीमार होने पर घर पर आराम करें
भीड़ से बचें: अनावश्यक सभाओं और भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें
वेंटिलेशन: कमरों में हवा का आवागमन बनाए रखें

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago