Congress Alleges ‘special session’ influence to Election: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने 3 दिनों के लिए विशेष सत्र बुलाया है। इस पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और चुनावों को प्रभावित करना है। कांग्रेस ने बीजेपी के इस कदम को मनमाना बताया है।
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संशोधनों पर चर्चा की इच्छा जताई थी। जयराम रमेश के मुताबिक़, खड़गे ने जवाब में सुझाव दिया कि अलग-अलग पार्टियों से मिलने के बजाय सरकार को 29 अप्रैल के बाद सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जब पांच राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि विपक्ष की इस स्पष्ट मांग के बावजूद सरकार ने 'मनमाने और एकतरफ़ा' तरीके़ से 16-18 अप्रैल के बीच विशेष सत्र बुलाने का फै़सला कर लिया, जब दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार अपने चरम पर होगा
संसद का बजट सत्र 13 दिनों के बाद 16 अप्रैल से फिर शुरू होगा। इस दौरान लोकसभा की सीटों की संख्या 816 करने से जुड़े विधेयकों को पारित करने और महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने यह फैसला गुरुवार को लिया है। यह सत्र 16, 17 और 18 अप्रैल को सदन में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…