मनोरंजन

2 हफ्तों से सड़ रहा था शव,अपने ही घर में मृत पाई गई 32 साल की ये एक्ट्रेस

Humaira Asghar Ali Died : पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हुमैरा असगर अली (32) मंगलवार को कराची के डिफेंस एरिया स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत लगभग दो से तीन सप्ताह पहले होने का अनुमान है.पाक रियलिटी टीवी सीरीज तमाशा घर और पाकिस्तानी फिल्म जलेबी में अपने अभिनय से हुमैरा ने दर्शकों का ध्यान खींचा था.

जमीन पर मृत पड़ी थी हुमैरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पड़ोसियों ने हुमैरा के अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत की थी जिसके बाद उनका शक गहरा हो गया. उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को लंबे समय से देखा नहीं गया था. सुबह करीब 3 बजे पड़ोसियों के फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस द्वारा बार-बार बेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अपार्टमेंट में प्रवेश किया तो पाया कि हुमैरा को जमीन पर मृत पड़ी थी.

हैरान हुए यूजर्स

असगर अली की मौत की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह के ऐसे अनुमान से बचने की सलाह दी है। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि जब तक जांच से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो जाता हम कुछ नहीं कह सकते. वहीं अब मामले को लेकर पुलिस एक्ट्रेस के फोन की मदद से उनके परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शुरुआती जांच में हुमैरा की मौत को स्वाभाविक माना जा रहा है और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया गया है. हालांकि उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद ही मौत के सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

बता दें कि हुमैरा असगर अली पिछले कुछ सालों से अपने अपार्टमेंट में अकेली ही रह रही थीं.उनकी अचानक मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

51 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

1 hour ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago