उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस की सराहनीय पहल, बारिश से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष किट

Traffic Police: गाजियाबाद में मानसून के आगमन से पहले यातायात पुलिस कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त (यातायात) सच्चिदानंद और सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) जियाउद्दीन ने संयुक्त रूप से 200 ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को बारिश से बचाव के लिए विशेष किट वितरित की।

पहल से सुनिश्चित होगी कर्मचारियों की सुरक्षा

पुलिसकर्मियों में वितरित की गई किट में रेनकोट, रेन बूट और रेन कैप शामिल हैं, जो बारिश के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भीगने से बचाने और उनके कार्य को सुगम बनाने में मदद करेंगे। यह पहल ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) कर्मचारियों के लिए न सिर्फ उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें: कोर्ट का स्टे लेकर दफ्तर पहुंचे डीएम से भिड़ने वाले सीएमओ, फिर क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?

बता दें कि मानसून के दौरान सड़कों पर निरंतर तैनात रहने वाले इन कर्मचारियों के लिए यह किट अत्यंत उपयोगी साबित होगी। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त सच्चिदानंद के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हर मौसम में जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं, और यह किट उनकी मेहनत और समर्पण के प्रति एक छोटा सा सम्मान है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी दिन-रात, हर मौसम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मानसून में उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए यह किट वितरित की गई है, जिससे कि वो बिना किसी परेशानी के अपनी ड्यूटी निभा सकें।”

-ऋषभ भारद्वाज

यह भी देखें: Bihar Bandh News: बिहार ठप! बंद के नाम पर जनता बेहाल |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

8 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

9 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

10 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

11 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

11 hours ago