दिल्ली/NCR

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास का रिनोवेशन कार्य रुका, जानें क्या है बड़ी बजह

Rekha Gupta : बीते दिनों खबर आई कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास की मरम्मत पर PWD द्वारा  60 लाख रुपए खर्च किया जाएगा.लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी टेंडर में हुए इस खुलासे को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है.लेकिन अब इस मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने कुछ प्रशासनिक कारणों से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आधिकारिक आवास के लिए 60 लाख रुपये के नवीनीकरण टेंडर को रद्द कर दिया.

क्या है मामला

ज्ञात हो कि सीएम गुप्ता को लोक निर्माण विभाग ने राज निवास मार्ग पर दो बंगले आवंटित किए थे,एक उनके आवास के लिए और दूसरा कैंप कार्यालय के लिए. उन्होंने पिछले हफ़्ते अपने कैंप कार्यालय का उद्घाटन भी किया था.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  सीएम के आधिकारिक आवास को उन्नत करने के लिए  प्रस्तावित रिनोवेशन जिसे अब स्थगित कर दिया गया है में व्यापक विद्युत फिटिंग शामिल थी,इनमें 14 एयर कंडीशनर,कई टेलीविजन और अन्य विद्युत फिटिंग शामिल थीं.

53 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी

इस बीच अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने एकीकृत जिला परियोजना निधि और जिला परियोजना निधि योजनाओं को मंजूरी दे दी है और उनके कार्यान्वयन के लिए 53 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.उन्होंने कहा कि इन निधियों से सभी सरकारी जिलों में छोटी लेकिन आवश्यक विकास परियोजनाएं आसानी से और नौकरशाही बाधाओं के बिना पूरी की जा सकेगी.

इस पहल को प्रदर्शन, सुधार और परिवर्तन  के सुशासन मंत्र पर आधारित बताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य प्रणाली का विकेंद्रीकरण करना है ताकि विकास परियोजनाएं हर स्तर पर शीघ्रता से पूरी की जा सकें.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

43 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago