उत्तर प्रदेश

कोर्ट का स्टे लेकर दफ्तर पहुंचे डीएम से भिड़ने वाले सीएमओ, फिर क्यों बुलानी पड़ी पुलिस?

Kanpur CMO fight: कानपुर में जिलाधिकारी से भिडने से चर्चा में आए निलंबित सीएमओ अपने सस्पेंशन पर कोर्ट से स्टे मिलते ही अपने दफ्तर में पहुंच गए। यहां आते ही वो अपनी पुरानी कुर्सी पर बैठकर कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर की जांच करते हुए नजर आए। वहीं पुराने सीएमओ के दफ्तर आने की जानकारी मिलते ही नए सीएमओ भी पहुंचे और कुर्सी पर बैठने पर आपत्ति जताई। साथ ही उनसे कुर्सी छोड़ने को भी कहा, लेकिन पुराने सीएमओ ने इनकार कर तो किया ही, साथ ही नए सीएमओ के नाम की नेम प्लेट भी उखाड़ दी।

पुलिस फोर्स के साथ CMO दफ्तर पहुंचे अधिकारी

वहीं, मामला बढ़ता देख अधिकारियों को भी जानकारी दी गई। जहां थोड़ी ही देर में एसडीएम,एसीपी के साथ भारी पुलिस फोर्स सीएमओ दफ्तर पहुंच गया। इस दौरान अधिकारियों ने अपनी तरफ से सीएमओ को समझाने की भी कोशिश की लेकिन मामला नहीं सुलझ पाया। बताया जा रहा है कि शासन तक बात पहुंचाई जा रही है।

एक महीने पहले हुआ था विवाद

बता दें कि कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह के साथ सीएमओ डॉ. हरी दत्त नेमी का एक महीने पहले विवाद हो गया था। हालत तो यह भी हो गई थी कानपुर के बीजेपी विधायक भी बंट गए थे। इतना ही नहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी सीएमओ के पक्ष में खुलकर सामने आ गए थे। इसके बावजूद डीएम भारी पड़े और सीएमओ को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अपने निलंबन को गलत बताते हुए डॉ. नेमी हाईकोर्ट पहुंच गए। मंगलवार को ही हाईकोर्ट ने उनके निलंबन को न सिर्फ गलत बताया,बल्कि सरकार के आदेश पर रोक भी लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: नोएडा में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड की टीम ने 100 लोगों का किया रेस्क्यू

अब हाईकोर्ट का फैसला आने के 24 घंटे के अंदर ही डॉ. नेमी कानपुर पहुंचे और सीएमओ वाली कुर्सी पर फिर से बैठ गए। नेमी के निलंबन के बाद नए सीएमओ बने डॉक्टर उदयनाथ को जैसे ही जानकारी मिली तो वह भी कार्यालय पहुंच गए और अपनी कुर्सी से हटने को कहा। इस पर नेमी ने अपने पास कोर्ट का स्टे होने की बात कही। साथ ही नेमी ने कहा कि, “क्योंकि मेरा निलंबन कानपुर से ही हुआ था और अब मुझे यहीं के लिए भेजा गया है, आप शासन से बात करें।”

यह भी देखें: Gujarat Bridge Collapse: गुजरात पुल हादसा… 9 ने गवाई जान, सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीमें

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago