उत्तर प्रदेश

320 AQI ने गाजियाबाद को किया बेहाल, लखनऊ की हवा भी दे रही है चेतावनी, जानें नोएडा का हाल

Today Weather Update : उत्तर प्रदेश में ठंड और शीत लहर के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब स्वच्छ हवा में सांस लेना भी चुनौती बन गया है, क्योंकि राज्य के ज्यादातर बड़े शहरों की हवा ज़हरीली हो चुकी है। नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में लगातार हवा बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा जिले गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सीपीसीबी के मुताबिक, गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित पाया गया है। वहीं, नोएडा के अधिकतर क्षेत्रों में भी एयर क्वालिटी ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ स्तर पर बनी हुई है।

गाजियाबाद के लोनी में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित

CPCB के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 (सोमवार) को भी गाजियाबाद का लोनी इलाका सबसे ज़्यादा प्रदूषण से प्रभावित रहा। सुबह 6 बजे लोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 320 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। वहीं, संजय नगर में AQI 236 और इंदिरापुरम में 257 दर्ज किया गया, जो भी हवा की खराब स्थिति को दिखाता है।

ग्रेटर नोएडा में थोड़ी राहत, लेकिन नोएडा में अब भी हवा ज़हरीली

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में अभी भी बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है। दोनों ही जगहों पर प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। नोएडा में आज सेक्टर-125 का AQI 298, सेक्टर-116 का AQI 295 और सेक्टर-62 का AQI 238 दर्ज किया गया—जो हवा की बेहद खराब स्थिति को दिखाता है।

हालांकि ग्रेटर नोएडा में बुधवार को थोड़ी राहत मिली। नॉलेज पार्क-3 में AQI 193 और नॉलेज पार्क-5 में AQI 285 दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कुछ सुधार है।

ये भी पढ़ें : Horoscope 10 Dec 2025: जानिए आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और कौन रहेगा सतर्क!

राजधानी लखनऊ में भी ठंड और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ा हुआ है। लखनऊ के लालबाग क्षेत्र में AQI 268 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में AQI 150–160 के बीच रहा, जो अपेक्षाकृत बेहतर है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago