Cover Story Global

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बब्बर खालसा के 4 आतंकी पकड़े गए, 2.5 किलो IED बरामद

Babbar Khalsa'S terrorists arrest: पंजाब के होशियारपुर जिले में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने पाकिस्तान की ISI समर्थित प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में  चार खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से करीब 2.5 किलो आईईडी बरामद किया गया है।

पंजाब DGP ने क्या कहा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका-आधारित बब्बर खालसा इंटरनेशनल हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से यह सामने आया है कि बरामद आईईडी का इस्तेमाल आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए एक सुनियोजित आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

US में बैठे BKI हैंडलर दे रहे थे निर्देश

बीकेआई के हैंडलर अमेरिका में बैठकरआतंकियों को निर्देश दे रहे थे, इन्हें पाकिस्तान की आईएसआई के द्वारा विस्फोटक पदार्थ मुहैया कराए जा रहे थे। ये गिरोह पंजाब की शांति भंग करने और टारगेटेड हमले करने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस चारों आतंकियों से पूछताछ कर ही हैं। इनके अन्य साथियों को लेकर भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए विस्तृत जांच जारी है. ऑपरेशन से संबंधित जानकारी साझा करते हुए होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर होशियारपुर पुलिस और सीआई जालंधर की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया

ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद-प्रयागराज प्रशासन विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- जो हास्य-परिहास चल रहा है वह ठीक नहीं

Anamika Anand

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

17 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

53 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago