Cover Story Top

पाकिस्तान में चल रहे शादी समारोह में आत्मघाती हमले से 7 की मौत, कई घायलों को अस्पताल भेजा गया

Pakistan suicide attack: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक शांति समिति सदस्य के आवास पर शुक्रवार को देर रात आयोजित शादी समारोह में आत्मघाती हमला होने से 7 लोगों के मारे जाने जाने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस अधिकारी सज्जाद अहमद साहिबजादा ने पुष्टि की कि यह एक आत्मघाती बम हमला था जो कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम मेहसूद के आवास पर शादी समारोह के दौरान हुआ।

भयंकर विस्फोट में समारोह स्थल की छत ढह गई

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के समय शादी में मेहमान नाच रहे थे। विस्फोट से कमरे की छत गिर गई, जिससे बचाव कार्य बाधित हुआ और मलबे के नीचे फंसे लोगों तक पहुंचना मुश्किल हो गया। वहीं, घटना के बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने कहा कि 7 शव और 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

सीएम सोहेल अफरीदी की प्रतिक्रिया

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। इसी महीने की शुरुआत में, खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में सशस्त्र हमलावरों ने एक शांति समिति के चार सदस्यों की हत्या कर दी थी।

नवंबर 2025 में, खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में ही एक शांति समिति के कार्यालय पर हमले में सात लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: बजट इतिहास: ब्रिटिश सरकार की परंपरा खत्म कर मोदी सरकार में पहली बार आम बजट में पेश हुआ था रेल बजट

Anamika Anand

Recent Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

10 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

40 minutes ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

1 hour ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

1 hour ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

14 hours ago