Categories: देश

इजराइल-ईरान जंग के 48 घंटे… 10 पॉइंट्स में जानें अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष 48 घंटे से जारी है। दो दिन की इस लड़ाई में अब तक 138 ईरानी लोगों की जान गई है। मारे गए ईरानियों में 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा इजरायल के हमले में 350 से ज्यादा ईरानी घायल भी हुए हैं।

ईरान ने भी इजरायल पर तगड़ा पलटवार किया है। ईरान ने तेल अवीव समेत इजरायल के कई शहरों पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इस हमले में 13 इजरायली नागरिक मारे गए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के तीन F-35 लड़ाकू विमान भी मार गिराए हैं।

आइए 10 पॉइंट्स में जानते हैं कि इजरायल और ईरान के बीच 48 घंटे से चल रही लड़ाई में अब तक क्या-क्या हुआ है….

1- इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। 200 फाइटर जेट्स ने ईरान में जमकर बमबारी की।
2- इजराइल के ऑपरेशन में ईरान के 9 परमाणु वैज्ञानिक और 20 से ज्यादा बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए।
3- ईरान ने पलटवार किया। ईरानी सेना ने 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' नाम से ऑपरेशन चलाया और इजरायल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।
4- ईरान का दावा है कि उसने बैलिस्टिक मिसाइल से इजराइली रक्षा मंत्रालय को हिट किया है।
5- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की और हालात की जानकारी दी।
6- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने परमाणु समझौता नहीं किया तो और बड़ा हमला होगा।
7- इजरायल के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।
8- ईरान ने दावा किया कि उसने इजराइल के तीन F-35 विमान गिरा दिए।
9- ईरान के हमले में इजराइल के 13 लोगों की मौत हुई। 7 सैनिक समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए।
10- ईरान और अमेरिका के बीच चल रही न्यूक्लियर वार्ता शनिवार को रद्द हो गई।
Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

4 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

5 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

5 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

5 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago