Philippines Earthquake
Philippines Earthquake : फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और नागरिकों को उच्च क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया गया है।
यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर (38.53 मील) थी और इसका केंद्र Davao Oriental के Manay टाउन के पास समुद्र में स्थित था। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स की आशंका जताई गई है।
Philippine Institute of Volcanology and Seismology (Phivolcs) ने जानकारी दी है कि पहली सुनामी लहरें 10 अक्टूबर को सुबह 09:43:54 से 11:43:54 (PST) के बीच किसी भी समय आ सकती हैं। लहरें कई घंटों तक जारी रह सकती हैं और एक मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं. खासकर संकीर्ण जलमार्गों और बंद खाड़ियों में लहरें और भी ऊंची हो सकती हैं.
Phivolcs ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित और ऊँचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है. स्थानीय प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सतर्क हैं।
अब तक किसी जान-माल के नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने संभावित आफ्टरशॉक्स और इमारतों को हुए नुकसान की आशंका जताई है. लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है.
इस शक्तिशाली झटके से पहले, पिछले सप्ताह सेबू प्रांत में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे. इस भूकंप ने Bantayan के ऐतिहासिक Parish of Saint Peter the Apostle चर्च को पूरी तरह तबाह कर दिया था.
सरकार और Phivolcs ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांत रहें, आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें.
ये भी पढ़े : NDA-महागठबंधन को चुनौती : बिहार में ‘गौ भक्तों’ की धर्मनिष्ठ राजनीति की दस्तक!
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…