काबूल में बम ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत
Kabul Blast News: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी रेस्टोरेंट के बाहर धमाका होने से एक चीनी नागरिक सहित 7 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए हैं। काबुल पुलिस के प्रवक्ता ख़ालिद जरदान के मुताबिक़, राजधानी के शहर-ए-नाव इलाके़ में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में एक चीनी नागरिक और छह अफ़ग़ान नागरिक शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे हुआ। काबुल के आपातकालीन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि विस्फोट के बाद चार महिलाओं और एक बच्चे सहित 20 घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था। पुलिस प्रवक्ता ख़ालिद जरदान ने बताया कि मृतक चीनी नागरिक मुस्लिम था और अपनी पत्नी और अफ़ग़ान सहयोगी के साथ एक चीनी नूडल रेस्तरां चलाता था. उनके अनुसार, विस्फोट रेस्तरां की रसोई के पास हुआ, जिसकी जांच चल रही है। वहीं दूसरी ओर चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने अफगानिस्तान में रेस्टोरेंट के बाहर हुए धमाके की निंदा की है। इस इस धमाके में 7 लोगों के मरने और कई लोगों के घायल होने की जानकारी है।
kये भी पढ़ें: अमेरिका के मिशिगन में बर्फीला तूफान; हाईवे पर चल रहीं 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…