वायरल वीडियो में गंभीर और कोहली का रिऐक्शन
Gautam Gambhir News: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन और हेड कोच गौतम गंभीर की प्लानिंग की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। वहीं, इस बीच इंदौर स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीरीज के आखिरी मैच के बाद हेड कोच गंभीर खिलाड़ियों के साथ खड़ें हैं और दर्शक दीर्घा से 'हाय-हाय' के नारे लगाने की आवाज आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर का दर्शक दीर्घा में देखने के बाद टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली रिऐक्शन देते नज़र आ रहे हैं। देखने में ऐसा ही प्रतीत होता है कि जैसे कोहली ने कुछ अपशब्द कहे हों। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि कोहली ने क्या बोला।
यह पहला मौका था कि जब न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेलते हुए वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने बाकी दोनों मैचों में जीत हासिल करते हुए सीरीज पर अपना नाम लिखवा लिया।
सीरीज में विराट का बल्ला जमकर चला। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदना पर रहे। कोहली ने 3 मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 80 की औसत से 240 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला।
ये भी पढ़ें: साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, बोलीं- अब रैकेट थामने का समय नहीं
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…