लाइफस्टाइल

99% लोग कर रहे ये बड़ी गलती! तरबूज खाने का गलत तरीका बन सकता है बीमारी की वजह

Watermelon Health Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए मौसमी फलों का सेवन बढ़ा देते हैं। इन्हीं फलों में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें करीब 90% से ज्यादा पानी होता है और यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत तरीके से खाने पर फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है? योग और आयुर्वेद विशेषज्ञ उमंग त्यागी के अनुसार, ज्यादातर लोग तरबूज खाने में कुछ आम लेकिन गंभीर गलतियां कर देते हैं, जो सेहत पर असर डाल सकती हैं।

खाली पेट तरबूज खाना पड़ सकता है भारी

आयुर्वेद के अनुसार तरबूज ‘गुरु’ और ‘शीत’ प्रकृति का फल है, यानी यह भारी और ठंडा होता है। खाली पेट इसे खाने से पाचन अग्नि कमजोर हो सकती है, जिससे अपच, गैस, थकान और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

तरबूज में नेचुरल शुगर मौजूद होती है। खाली पेट खाने पर यह तेजी से ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। खासकर डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में और सही समय पर ही खाना चाहिए।

99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

ज्यादातर लोग हल्की गर्मी शुरू होते ही यानी मार्च-अप्रैल में ही तरबूज खाना शुरू कर देते हैं। जबकि आयुर्वेद के अनुसार यह फल गर्मी के पीक सीजन यानी मई के मध्य के बाद खाना सबसे फायदेमंद होता है। इससे पहले शरीर इसे ठीक से पचा नहीं पाता।

तरबूज खाने के 3 गोल्डन रूल

मई के आधे महीने के बाद ही तरबूज का सेवन करें
इसे सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच खाएं
हमेशा इसे अकेले खाएं, दूध-दही या भारी खाने के साथ नहीं

फ्रिज में रखा तरबूज बन सकता है नुकसानदायक

सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा के मुताबिक, बहुत ठंडा तरबूज खाने से गले में खराश, सर्दी-खांसी और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सही तरीका यह है कि तरबूज को फ्रिज में रखने की बजाय सामान्य पानी में 30–60 मिनट रखें, फिर सेवन करें। तरबूज गर्मियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन सही समय और सही तरीके से खाना ही असली लाभ देता है। छोटी-सी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: सावधान! सिर्फ मिठाई नहीं, ये नमकीन भी बढ़ा रहे हैं शुगर, डायबिटीज मरीजों के लिए छुपा खतरा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

18 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

18 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

19 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

19 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

19 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

19 hours ago