Breaking

अमेरिका-इजरायल ने किया सीज़फायर का उल्लंघन, रिफाइनरी पर हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत और UAE पर दागे ड्रोन और मिसाइलें

Oil Refinery Hit In Iran: मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के ऐलान के 12 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि हमले फिर शुरू हो गए। पहले ईरान की रिफाइनरी पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने यूएई और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

2 हफ्ते के सीज़फायर पर बनी थी सहमति

बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए सीज़फायर पर सहमति बनी थी। लेकिन कुछ ही घंटों बाद ईरान की तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाके होने की खबर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये रिफाइनरी लावन द्वीप में है। आपको बता दें कि लावन द्वीप फारस की खाड़ी में है। फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड हैं। खास बात ये है कि लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्याता टर्मिनल में से एक है।

10-सूत्रीय प्रस्ताव पर माना था अमेरिका

हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार तेज कर दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कुवैत और यूएई में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। ईरान ने इस सीजफायर को अपनी जीत बताते हुए कहा कि अमेरिका को 10-सूत्रीय प्रस्ताव मानने पर मजबूर होना पड़ा। इस प्रस्ताव में स्थायी युद्धविराम, सभी प्रतिबंधों को हटाना और क्षेत्र से अमेरिकी सेनाओं की वापसी जैसी मांगें शामिल हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago