Amazon layoffs News: ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी मई 2026 तक करीब 14,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह एक साल के भीतर तीसरी बड़ी छंटनी होगी। इससे पहले जनवरी 2026 में 16,000 और 2025 के अंत में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी की जा चुकी है, जिससे कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
इस संभावित छंटनी का असर Amazon के कई बड़े विभागों पर पड़ सकता है। इसमें Amazon Web Services (AWS), रिटेल और ह्यूमन रिसोर्स जैसे अहम डिवीजन शामिल हैं। खासतौर पर मिड-लेवल मैनेजर और व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर इसका ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ टीमों को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।
Amazon ही नहीं, बल्कि कई बड़ी टेक कंपनियां भी छंटनी के दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में Oracle ने करीब 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जिनमें 12,000 भारत से बताए जा रहे हैं। इसके अलावा Microsoft, TCS और Accenture जैसी कंपनियों ने भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार Meta भी करीब 15,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है, जिससे पूरे टेक सेक्टर में दबाव बढ़ गया है।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…