Godman Rampal Get Bail After 11 Years Sedition Case: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने देशद्रोह मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को जमानत दे दी है। रामपाल पिछले करीब 11 साल 4 महीने से हिसार की जेल में बंद थे और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जल्द रिहा किया जा सकता है। जेल प्रशासन के अनुसार, हाई कोर्ट का आदेश संबंधित कोर्ट पहुंचने और जमानत बांड दाखिल होने के बाद ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी होगी।
हिसार की अदालत ने साल 2018 में आश्रम में हुई मौतों के मामले में रामपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। रामपाल ने निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन 22 सितंबर 2025 को उसे खारिज कर दिया गया, जिसके बाद वह हाई कोर्ट पहुंचा। उसके खिलाफ कुल 14 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 11 में वह बरी हो चुका है, जबकि देशद्रोह का मामला अभी भी लंबित है।
रामपाल खुद को धार्मिक उपदेशक और सतलोक आश्रम का संस्थापक बताता है, जिसके अनुयायी मुख्य रूप से हरियाणा और उत्तर भारत में फैले हुए हैं। वह पहले हरियाणा के सिंचाई विभाग में कनिष्ठ अभियंता थे, लेकिन 1990 के दशक में नौकरी छोड़कर आध्यात्म के रास्ते पर आ गए और कई आश्रम स्थापित किए। 2014 में उनके उग्र समर्थकों के चलते कोर्ट के दो आदेशों के बावजूद वह पेश नहीं हो रहे थे, और हालात ऐसे थे कि पुलिस भी उनकी गिरफ्तारी से बचती नजर आ रही थी।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…