मध्य प्रदेश

लव ट्रैप का खौफनाक खुलासा: युवक का जबरन कराया खतना फिर धर्म परिवर्तन और निकाह, जानिए क्या है पूरा मामला

MP News: मध्य प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां जजेज कॉलोनी निवासी विशाल सिंह ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि उसे एक युवती सुनैना परवीन ने पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर अपने परिवार की मदद से जबरन उसका खतना और धर्म परिवर्तन कराया, और अंत में मस्जिद में नमाज पढ़वाकर निकाह भी करवा दिया। मामला गंभीर होने के बाद पुलिस ने सुनैना और उसके पिता फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पांच अन्य आरोपी फरार हैं।

कैसे शुरू हुआ ‘लव ट्रैप’?

विशाल एक डेंटल क्लिनिक में सहायक के रूप में काम करता था। क्लिनिक के ठीक बगल की साड़ी की दुकान पर काम करने वाली सुनैना से उसकी रोज मुलाकात होती थी। बातचीत बढ़ी, दोस्ती हुई और धीरे-धीरे विशाल को सुनैना पर भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा सुनैना और उसके परिजन ने उठाया।
विशाल के मुताबिक, सुनैना और उसके परिवार ने उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर पहले अकबरपुर ले गए। वहां उसे करीब दो साल तक अपने कब्जे में रखा गया।** इस दौरान उसे लगातार दबाव और धमकियों में रखा गया। बाद में उसे गुजरात, दिल्ली और फिर असम ले जाया गया। विशाल का दावा है कि वह इन सब गतिविधियों से अनजान रहा और उसे हर कदम पर गुमराह किया गया।

15 लोगों के बीच मस्जिद में जबरन खतना

अकबरपुर वापसी के बाद मामला अचानक मोड़ लेता है। विशाल बताता है कि उसे एक मस्जिद में ले जाया गया जहां करीब 15 लोगों की मौजूदगी में उसका जबरन खतना कराया गया। दवाइयों और इलाज के नाम पर उसे असम ले जाया गया, जहां उसका पूरा धर्म परिवर्तन करवाया गया। इसके बाद उससे सुनैना से निकाह करा दिया गया। विशाल के अनुसार, निकाह के बाद भी अत्याचार नहीं रुके। उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती रही। एक मौके पर उसे अपने पिता से बात करने का मौका मिला, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से भागकर मऊ पहुंचा।

कोर्ट में गुहार के बाद FIR

घर लौटकर विशाल ने पूरी कहानी बताई, लेकिन पुलिस ने प्रारंभ में कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर परिजन कोर्ट पहुंचे। अदालत के आदेश पर सुनैना, उसके पिता और पांच अन्य के खिलाफ अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन, धमकी और कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल सुनैना और उसके पिता जेल में हैं, जबकि बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की जांच जारी है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।

ये भी पढ़े: बांग्लादेश में दहशत का तूफ़ान: शेख हसीना को मौत की सजा के बाद सड़कों पर आग

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

2 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

2 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

3 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

4 hours ago