उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में आधी रात फैक्ट्री में भीषण आग लगी : शॉर्ट सर्किट के चलते पावर हैंडलूम फैक्ट्री धू-धूकर जलती रही

Fire in Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर की गांधी कालोनी में रविवार रात को हैंडलूम फैक्ट्री में आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों का माल जलकर राख हो गया। दमकल की 4 गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई रहीं, आग की चपेट में आकर कॉलोनी के बिजली के तार भी जल गए। जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

गांधी कॉलोनी में प्रकाश सिंघल की श्री हैंडलूम के नाम से फैक्ट्री है। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में रविवार रात को करीब सवा दस बजे धुआं निकलना शुरू हुआ। धुआं निकलता देख आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी फैक्टी मालिक को दी। इसी बीच फैक्ट्री से आग की लफट निकलनी शुरू हो गई। आग का विकराल रूप देखकर आसपास रहने वाले लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

दीवार तोड़कर पानी अंदर पहुंचाया

आग का विकराल देखते हुए दमकल की अन्य गाड़ी मौके पर बुलाई गई। FSO अमित चौधरी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है। आग बुझाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आग की चपेट में आकर बिजली के तार भी जल गए। बिजली के तार जलने से कॉलोनी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। फैक्ट्री में आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया गया है। आग से आसपास के घरों के लोग भी आधी रात तक बाहर रहे। संकरी गली होने के चलते फायर कर्मियों ने दीवार तोड़कर पानी अंदर पहुंचाया।

ये भी पढ़े: यूपी पुलिस का करारा वार! नेता की हत्या में शामिल डबलू यादव को एनकाउंटर में उतारा मौत के घाट

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago