मध्य प्रदेश

दवा माफिया का बड़ा भंडाफोड़! मेडिकल स्टोर मालिक ने खुद खोली मिलावटी दवाओं और कमीशनखोरी की पोल, मेडिकल सील

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की नींव हिलाने वाला बड़ा खुलासा सामने आया है। दवाओं के कारोबार में चल रहे मिलावट और कमीशनखोरी के गंदे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद कैमरे के सामने यह कबूल किया कि वह डॉक्टरों के दबाव में नकली और महंगी दवाएं बेचने को मजबूर है।

वीडियो में संचालक ने साफ शब्दों में कहा-

हम खुद बेच रहे हैं नकली दवा, 50 की दवा 300 में, डॉक्टर कमीशन के लिए मजबूर करते हैं।

इस एक बयान ने पूरे रीवा शहर में हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ‘अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर’ पर छापा मारा। जांच के दौरान संदिग्ध दवाओं के सैंपल जब्त किए गए और पूरा स्टोर सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला केवल एक दुकान तक सीमित नहीं रहेगा। अब शहर के अन्य मेडिकल स्टोरों, सप्लायरों और उन डॉक्टरों की भी जांच की जाएगी जिनका नाम इस खेल में सामने आ रहा है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है, जो भी दवा माफिया या कमीशनखोर डॉक्टर इस रैकेट में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

लंबे समय से दवाओं की ओवरप्राइसिंग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रीवा में लंबे समय से दवाओं की ओवरप्राइसिंग और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पहली बार किसी ने खुलकर सबूतों के साथ सच सामने रखा है। इस खुलासे के बाद जनता में भारी आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब मरीज अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों पर भरोसा करते हैं, तो क्या उन्हें जहर दी जा रही थी? सोशल मीडिया पर लोग दोषियों की गिरफ्तारी और मेडिकल व्यवसाय में सख्त पारदर्शिता नीति* की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने कहा है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जाएगा, ताकि रीवा में फिर कोई भी मरीज इलाज के नाम पर ठगा न जाए।

ये भी पढ़ें : बिहार चुनाव में राजद को झटका : पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने फूंका बगावत का बिगुल, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago