MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर में हौदी में गिरकर महिला की हुई मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
MP News: के छतरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बमीठा थाना क्षेत्र के अवधपुरा गांव का है। जहां एक युवती की खेत की एक हौदी में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया की युवती कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी, और यहां पर ही उसके साथ ये घटना हो गई। युवती का नाम पुष्पा कुशवाहा बताया गया है।
जैसे ही गांव के लोगों ने हौदी में युवती का शव देखा तो उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद रोच बिलखते परिवार वाले हौदी के पास पहुंचे और शव को बाहर निकाला और युवती के ससुराल वालों को भी पूरी घटना की जानकारी दी।
वहीं इस घटना की वजह से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि जिस गांव में ये घटना हुई है उसकी नजदीकी चौकी चंद्रनगर है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब देश में इस तरह की घटना सामने आई है। इस पहले भी लोगों की लापारवाही के चलते इस तरीके से लोगों की जान गई है।
वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय एवं चंद्रनगर चौकी प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। ये हत्या है, घटना है या आत्महत्या इन तीनों पहलुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने सबरीमाला मंदिर में सिर पर रखीं सफेद पोटली, क्या है ये पोटली?
कभी यूपी, कभी एमपी तो कभी बिहार कहीं न कहीं से इस तरह की खबरे सामने आ ही जाती है, जहां लोग छोटी सी लापारवाही के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। इस तरह की घटना से बचने के लिए लोगों के साथ-साथ प्रशासन के लोगों पर भी इसपर ध्यान होगा। ताकि देश में इस तरह की घटना कम से कम हो।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…