दिल्ली/NCR

तीन साल के बच्चे के सर से उठा पिता का साया…अमर कटारिया की आख़िरी यात्रा में छलक पड़े आंसू, शोक में दिल्ली के बाजार रहे बंद

Big Blast In Delhi: दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने न केवल राजधानी को दहला दिया बल्कि एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले 34 वर्षीय दवा कारोबारी अमर कटारिया को मंगलवार को कालकाजी श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई। अमर श्रीनिवास पुरी के रहने वाले थे और भागीरथ पैलेस में दवाइयों का होलसेल कारोबार चलाते थे।

शोक में दुकानें बंद

अमर की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। भागीरथ पैलेस और लाजपत राय मार्केट के व्यापारियों ने मंगलवार को शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथी कारोबारी और दोस्त आंखों में आंसू लिए अंतिम संस्कार में पहुंचे। हर कोई उन्हें याद करते हुए बस एक ही बात कह रहा था “अमर सच में यारों का यार था।”

कैसे भयानक ब्लास्ट की चपेट में आए अमर

सोमवार शाम अमर रोज की तरह दुकान से घर लौट रहे थे। मेट्रो से सफर के दौरान ही वह उस भयानक ब्लास्ट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि किसी धारदार टुकड़े के लगने से उनकी गर्दन पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमर अपने परिवार के इकलौते वारिस थे। उनके निधन से मां-बाप की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। पिता जगदीश कटारिया और मां अपने बेटे की तस्वीर को निहारते रह गए। चार साल पहले शादी के बंधन में बंधी पत्नी पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं तीन साल का मासूम बेटा बार-बार पूछ रहा है “पापा कब आएंगे?”

पूरा श्मशान घाट शोक में डूबा

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा श्मशान घाट शोक में डूबा था। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य राजपाल सिंह भी वहां मौजूद रहे। सांसद बिधूड़ी ने कहा, “यह कृत्य अक्षम्य है, जो भी इसके पीछे है, उन्हें सजा जरूर मिलेगी।”

राजपाल सिंह ने नम आंखों से कहा, “अमर हमारे परिवार जैसा था, घर का इकलौता बेटा, जिसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।” वहीं, अमर के बिजनेस पार्टनर के पिता गोविंद लाल ने बताया कि “अमर शाम को दुकान से निकला था, लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी शाम होगी।” अब श्रीनिवास पुरी की गलियां, जहां कभी अमर की हंसी गूंजती थी, आज सन्नाटे में डूबी हैं। पूरे दिल्ली के कारोबारी समुदाय ने इस हादसे को ‘एक परिवार की नहीं, पूरी दिल्ली की क्षति’ बताया है।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून पर SC ने केंद्र से पूछा – लागू करने में देरी क्यों ?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

38 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

14 hours ago