देश

तपिश से तड़पते उत्तर भारत में मौसम का गेमचेंजर! कब बरसेंगे बादल, कहां चलेगी लू, IMD ने खोला पूरा राज

Today Weather Update: देश इस वक्त भीषण गर्मी की गिरफ्त में है, लेकिन अब मौसम बड़ा मोड़ लेने वाला है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा अपडेट ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मौसम अचानक करवट ले सकता है। जहां एक ओर तापमान 40-45 डिग्री के बीच झुलसा रहा है, वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश राहत की दस्तक देने को तैयार हैं।

IMD का अलर्ट

सबसे पहले बदलाव उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में देखने को मिलेगा। 26 अप्रैल के बाद पश्चिमी यूपी से मौसम पलटना शुरू होगा और रविवार से आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। 28 अप्रैल तक कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश तापमान को नीचे ला सकती हैं। हालांकि, राहत हर जगह एक जैसी नहीं होगी। बिहार, झारखंड और ओडिशा में फिलहाल गर्मी का कहर जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, इन राज्यों में अगले कुछ दिन लू से राहत नहीं मिलेगी। 24-25 अप्रैल के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या धूल भरी आंधी जरूर दिख सकती है, लेकिन इससे तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

क्या अभी और बढ़ेगा तापमान?

दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां अभी भी लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि 26 अप्रैल के बाद हल्के बादल और छिटपुट बारिश राहत दे सकती है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी अभी और तेज होगी। अगले 2-4 दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं और कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। इसके बाद कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बारिश और बर्फबारी

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

आखिर क्या है संकेत?

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो चुका है। यही सिस्टम आने वाले दिनों में गर्मी को तोड़ेगा और कई राज्यों में राहत लेकर आएगा। देश में मौसम इस समय दो रंग दिखा रहा है कहीं झुलसाती गर्मी, तो कहीं राहत की आहट। उत्तर भारत को जल्द राहत मिलने वाली है, लेकिन पूर्वी राज्यों को अभी इंतजार करना होगा। आने वाला हफ्ता मौसम के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: तप रहा उत्तर भारत, 45 डिग्री का कहर! उधर असम में बारिश का रेड सिग्नल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago