Abhijeet Dipke Detained: मुंबई के मरीन ड्राइव पर गुरुवार देर रात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, दिपके नारे लिखी तख्तियां लेकर समर्थकों के एक समूह के साथ मरीन ड्राइव पर जमा हुए थे। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मरीन ड्राइव पुलिस थाने ले गई। दिपके ने बाद में बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा था और कुछ देर बाद जाने की अनुमति दे दी। उन्होंने दावा किया कि हिरासत का मकसद उनका समय बर्बाद करना था।
अभिजीत दिपके ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा था और कुछ देर बाद जाने की अनुमति दे दी। दिपके का दावा है कि उन्हें थाने ले जाने का मकसद उनका समय बर्बाद करना था। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अधिकारियों को उनकी रिहाई के निर्देश मिले होंगे। थाने से लौटने के बाद दिपके ने चेंबूर के अंबेडकर हॉस्टल में छात्रों से मुलाकात की और तस्वीरें साझा कीं।
दिपके को हिरासत में लेने की घटना ऐसे समय हुई है, जब CJP ने 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई के शिवाजी पार्क से होने की बात कही गई है, जिसके बाद इसे देश के अन्य शहरों तक ले जाने की योजना है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सभाओं पर प्रतिबंध और यातायात संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है।
ये भी पढ़ें: छात्र को नोटिस भेजना मजिस्ट्रेट को पड़ा भारी! CJI सूर्यकांत बोले- ‘आपकी हिम्मत कैसे हुई?’
सौरव दास ने पोस्ट हटाया, माफी नहीं मांगी; गौरव भाटिया ने दी FIR और 2 करोड़ मानहानि की चेतावनी
Putin Kaliningrad Warning: रूस और पश्चिमी देशों के बीच तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
Jivitputrika Vrat Rules 2026: संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना से…
UPI Transactions September 2026: डिजिटल पेमेंट के मोर्चे पर सितंबर में UPI लेनदेन की रफ्तार…
2 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। करियर, धन और…
Gold Price Today: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को…
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में गांधी जयंती के दिन सियासी हलचल तेज है। आम आदमी…