Others

AC में अचानक क्यों लग जाती है आग? इन चेतावनी संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

AC का कंप्रेसर पुराना होने पर कमजोर पड़ सकता है और ज्यादा गर्म होने लगता है। गलत रेफ्रिजरेंट, जरूरत से ज्यादा गैस, खराब वायरिंग, ढीले प्लग और सस्ते एक्सटेंशन बोर्ड शॉर्ट सर्किट और हादसों का कारण बन सकते हैं। सेकेंड हैंड AC में ऐसी छिपी खराबियां ज्यादा देखने को मिलती हैं।

गंदे फिल्टर और कॉइल भी हैं वजह

जाम फिल्टर और गंदे कूलिंग कॉइल के कारण मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कंप्रेसर तेजी से गर्म होता है। पुराने AC में कॉपर कॉइल पर दरारें या जले हुए निशान भी खतरे का संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक लगातार AC चलाने से ओवरहीटिंग का जोखिम बढ़ जाता है।

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

जलने जैसी बदबू, तेज आवाज, भनभनाहट, बार-बार MCB ट्रिप होना, स्पार्क दिखना, AC बॉडी का ज्यादा गर्म होना, गैस की गंध, इलेक्ट्रिकल हिस्सों के पास पानी जमा होना या अचानक कूलिंग कम होना बड़ी खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में AC बंद कर तुरंत विशेषज्ञ की मदद लें।

हादसों से बचने के उपाय

गर्मियों से पहले AC की सर्विसिंग करवाएं और फिल्टर, कॉइल व आउटडोर यूनिट की नियमित सफाई करें। वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने पर स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें। गैस रिफिल और मरम्मत हमेशा प्रशिक्षित तकनीशियन से ही करवाएं। फिल्टर हर महीने साफ करें और AC को लगातार 15-20 घंटे तक चलाने से बचें। नियमित देखभाल, सुरक्षित वायरिंग और सही इंस्टॉलेशन ही AC को लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।

ये भी पढ़े: SPF 30 या 50? जानें आपकी स्किन के लिए कौन-सा सनस्क्रीन है सबसे बेहतर

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago