इस्लाम कबूल करो तब निकाह होगा…कानपुर में युवती के साथ प्रेम के नाम पर धोखा

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक मुस्लिम युवक पर हिंदू बनकर 25 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाने, शारीरिक शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नवाबगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

युवक ने नाम छिपाकर बनाई नजदीकी

मिली जानकारी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के खलासी लाइन में रहने वाली युवती को करीब एक साल पहले एक अंजान कॉल आई थी. फोन करने वाले युवक ने खुद को ‘सोनू’ बताया और कहा कि वह उसे पसंद करता है. युवती ने शुरुआत में इसका विरोध किया और दोबारा कॉल न करने की चेतावनी दी लेकिन युवक लगातार संपर्क करता रहा. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बातचीत प्रेम संबंध में बदल गए.

निकाह के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त

अब इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक उसे नवाबगंज इलाके के ही एक किराए के मकान में ले जाकर संबंध बनाया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. जिसके कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक का असली नाम सोनू नहीं बल्कि सरताज है और वह बाबूपुरवा इलाके का रहने वाला है. मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ जब उसने सोनू से शादी करने की बात कही. शादी को लेकर उसने साफ तौर पर शर्त रखी कि पहले वह अपने हाथ से 'ॐ' का टैटू हटवाए और इस्लाम धर्म कबूल करे, तभी वह उससे निकाह करेगा. युवती ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया और मामले की शिकायत दर्ज कराई.

दुष्कर्म का आरोप और संगठन की मदद

पीड़िता के मुताबिक इसी साल 31 अप्रैल को सरताज ने उसे बातचीत के बहाने घर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद युवती ने स्थानीय हिंदू संगठनों से संपर्क किया जिनके साथ वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. नवाबगंज थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago