Categories: ऑटोदेश

अब 24 घंटे पहले पता चल जाएगा कि ट्रेन में टिकट कंफर्म हुआ या नहीं

नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा की सोचने के साथ ही हम टिकट को लेकर परेशान हो जाते है. लेकिन ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए अब एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. टिकट कन्फर्मेशन को लेकर वेटिंग लिस्ट में फंसे यात्रियों को यह जानने के लिए ट्रेन चलने से कुछ घंटे पहले तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं. रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए इस दिशा में एक अहम निर्णय लिया है कि वेटिंग टिकटों का चार्ट (Train Chart Preparation Time) अब ट्रेन के चलने से 4 घंटे पहले नहीं बल्कि 24 घंटे पहले तैयार किया जाएगा.

भीड़भाड़ वाले रूट्स पर ज्यादा फायदा

बता दें कि इसकी शुरुआत 6 जून से बीकानेर डिविजन की एक ट्रेन में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी. जिस बदलाव के शुरुआती चार दिनों में ही सकारात्मक असर देखने को मिला है. जिसके बाद रेलवे इसे पूरे देश में लागू करने का सोच रहा है. रेलवे का मानना है कि यह व्यवस्था विशेष रूप से उन रूट्स पर बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है, जहां वेटिंग लिस्ट लंबी होती है. इनमें दिल्ली से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल या यूपी-बिहार से मुंबई व गुजरात के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

रेलवे को मिलेगी बेहतर योजना बनाने में मदद

इस नई योजना से ना सिर्फ रेलवे को कोच की संख्या बढ़ाने, क्लोन ट्रेन चलाने और अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने में समय मिलेगा बल्कि कन्फर्म टिकट की जानकारी मिलने से यात्रियों को भी वैकल्पिक साधनों जैसे फ्लाइट, बस या अन्य ट्रेन चुनने का मौका भी मिलेगा. इसके साथ साथ स्टेशन पर भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग में मदद मिलेगी. रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस नई पहल से मौजूदा टिकट बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं होगा. तत्काल टिकट और अन्य आरक्षण प्रक्रियाएं पूर्ववत जारी रहेंगी.

बीकानेर दौरे पर मिला था सुझाव

ज्ञात हो कि 21 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीकानेर का दौरा किया था. वहां स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने उन्हें यह सुझाव दिया कि चार्ट बनाने की समयसीमा को बढ़ाया जाए. बीकानेर डिविजन में इस पहल के सफल ट्रायल के बाद रेलवे अब इसे देशभर में लागू करने की तैयारी कर रहा है. खासकर उन रूट्स पर, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है और वेटिंग लिस्ट आम बात है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago