President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu : केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी आज सुबह सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी उनका हेलीकॉप्टर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में धंस गया। यह घटना प्रमादम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई, जहां अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही उसका पहिया अचानक नीचे धंस गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और मिलकर हाथों से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को गड्ढे से बाहर निकाला। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पंबा के पास निलक्कल में तय थी, लेकिन खराब मौसम के चलते आखिरी समय में प्रमादम स्टेडियम को चुना गया। अधिकारियों ने रातों-रात यहां कंक्रीट डालकर हेलीपैड तैयार किया था, लेकिन संभवतः वह सुबह तक पूरी तरह से सूखा नहीं था। इसी वजह से हेलीकॉप्टर के पहिए नीचे धंस गए। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने बिना किसी देरी के सड़क मार्ग से पंबा के लिए प्रस्थान किया।
ये भी पढ़े - World University Rankings 2026: Oxford बना विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी, भारत शीर्ष 100 से बाहर!
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों दक्षिण भारत के चार राज्यों के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत की थी। आज उनका कार्यक्रम सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने का था। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…