देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाया राजनीति करने का आरोप, कहा- उन्हें यूपी में नहीं जम रही योगी सरकार

Acharya pramod krishnam's interview: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज़ इंडिया 24X7 को दिए एक इंटरव्यू में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जिक्र करते हुए पूछा आपका मुद्दा क्या है? उन्होंने कहा कि प्रयागराज में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने कि जिम्मेदारी लोकल पुलिस प्रशासन की है। लेकिन वहां पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बयान देना ठीक नहीं है। इससे समझा जा सकता है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रदेश में योगी सरकार कुछ जम नहीं रही।

आचार्य प्रमोद ने काशी और प्रयागराज घटना की तुलना की

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने इंटरव्यू में काशी और प्रयागराज की कार्रवाई की तुलना की। उन्होंने कहा कि काशी में 23 सितंबर 2015 को अखिलेश सरकार में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लाठियां बरसाई गईं थीं। पुलिस ने तमाम शिष्यों को दौड़ाकर पीटा था लेकिन प्रयागराज में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि फिर भी अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज प्रशासन के रवैये को अपमानजक बता रहे हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगा राजनीति करने का आरोप

इंटरव्यू में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर अपने मुद्दे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "अविमुक्तेश्वरानंद उन मुद्दों पर बोलते हैं जो उनके निहितार्थ होती। यह उनके दोहरे चरित्र को दिखाता है।" उन्होंने कहा कि राम मंदिर शिलान्यास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी गए तब भी अविमुक्तेश्वरानंद ने यह कह कर विरोध जताया था कि वह शिलान्यास क्यों कर रहे हैं?

2027 का चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव होगा

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव सामान्य ना होकर देश के भविष्य का चुनाव होगा। जो सिर्फ एक सूबे का मुस्तकबिल तय नहीं करेगा बल्कि ये भारत के भविष्य का चुनाव होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव ठीक उसी तरह होगा जिस तरह द्वापर युग में कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत हुआ था। एक तरफ वह ताकतें होंगी जो सनातन को मिटाना चाहती हैं। सनातन को विभाजित करना चाहती हैं और दूसरी तरफ वे होंगे जो सनातन के लिए बलिदान देने को तैयार होंगे।

ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर महंत राजूदास ने महंत रविंद्र पुरी से कर डाली यह मांग, कहा- संतों की एक बड़ी सभा बुलाए

Anamika Anand

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

8 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

12 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

46 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago