Mann Ki Baat
Mann Ki Baat: साल 2026 की पहली मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लोकतंत्र, युवा शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का मजबूत संदेश दिया। रेडियो कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में उन्होंने कहा कि “मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा है”, और युवाओं से 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की भावुक अपील की। यह कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रसारित हुआ, जो राष्ट्रीय मतदाता दिवस के साथ-साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम एक विशेष संबोधन बन गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान और उसके निर्माताओं को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें लोकतंत्र की जड़ों की याद दिलाता है, जबकि 25 जनवरी मतदाता की ताकत का उत्सव है। पीएम मोदी ने कहा कि वोटर बनना सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन का एक बड़ा पड़ाव है, जिसे उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए।
युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतदाता जितना जागरूक होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ‘स्टार्टअप इंडिया’ की 10 साल की यात्रा को याद करते हुए युवाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2016 में शुरू हुई यह पहल आज भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना चुकी है। एआई, स्पेस, सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्टार्टअप्स नई पहचान बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इन सभी युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें सैल्यूट किया।
पीएम मोदी ने देश के उद्योगों और उद्यमियों से अपील की कि भारत की पहचान अब सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि टॉप क्वालिटी से बने। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स या पैकेजिंग हर क्षेत्र में भारतीय उत्पादों को उत्कृष्टता का प्रतीक बनाना होगा।
मन की बात में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तमसा नदी के पुनरुद्धार का उदाहरण भी साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय लोगों ने सामूहिक प्रयास से प्रदूषित नदी को नया जीवन दिया। नदी की सफाई, गाद हटाने और वृक्षारोपण से यह सांस्कृतिक धरोहर फिर से जीवित हो गई। पीएम ने इसे जनभागीदारी की प्रेरक मिसाल बताया।
कार्यक्रम का सबसे रोचक हिस्सा तब आया जब पीएम मोदी ने युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे ‘भजन क्लबिंग’ का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे नई पीढ़ी भक्ति को संगीत, रोशनी और आधुनिक मंच के साथ जोड़कर अपनी संस्कृति से नया रिश्ता बना रही है। यह चलन खासतौर पर जेन Z में तेजी से फैल रहा है और भारतीय संस्कृति को नए अंदाज में आगे बढ़ा रहा है।
2026 की पहली मन की बात सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, विकास और संस्कृति को जोड़ने वाला एक स्पष्ट विज़न बनकर सामने आई जहां वोट की ताकत से लेकर युवा सोच तक, भारत के भविष्य की झलक दिखाई दी।
ये भी पढ़ें: अंतरिक्ष में भारत की वीरता , ISS जाने वाले पहले भारतीय, शुभांशु शुक्ला को मिलेगा अशोक चक्र
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…